Follow Us:

खान सर की पत्नी की बिना घूंघट वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल! सादगी और खूबसूरती देख लोग कर रहे तारीफ।

  • पटना में 2 जून को हुआ था गुपचुप रिसेप्शन, दुल्हन रही थीं लंबे घूंघट में

  • शादी से पहले की तस्वीर वायरल, सीढ़ियों पर खड़ी नजर आईं खान सर की पत्नी

  • जीनत उर्फ एमन सिद्दीकी की पृष्ठभूमि, आस्था और रिश्तेदारी की चर्चा जोरों पर


पटना। देशभर में अपनी पढ़ाई की शैली और राष्ट्रवादी विचारों के लिए चर्चित यूट्यूबर और शिक्षक खान सर इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनकी निजी ज़िंदगी। 2 जून को पटना के एक होटल में गुपचुप तरीके से दिए गए रिसेप्शन में खान सर की पत्नी ने लंबा घूंघट ओढ़ रखा था, जिससे किसी को उनका चेहरा देखने का मौका नहीं मिला।

रिसेप्शन में ट्रोल हुए खान सर

घूंघट को लेकर सोशल मीडिया पर खान सर को ट्रोल भी किया गया। यूजर्स ने मज़ाकिया टिप्पणियां कीं कि “शिक्षक खुद तो विज्ञान पढ़ाते हैं, लेकिन पत्नी को पर्दे में रखते हैं।” इसी बीच अब एक बिना घूंघट वाली तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें खान सर की पत्नी सीढ़ियों पर खड़ी हैं और हाथ में कुछ पकड़ा हुआ है। यह तस्वीर शादी से पहले की बताई जा रही है, और फोटो की लोकेशन स्पष्ट नहीं है।

पत्नी का नाम और पृष्ठभूमि भी आई सामने

रिपोर्ट्स के मुताबिक खान सर की पत्नी का नाम एमन सिद्दीकी उर्फ जीनत है। वह दिल्ली में अपनी बहन के साथ रहती थीं और पढ़ाई कर रही थीं। जीनत का परिवार सिवान जिले के झगरहवा बर गांव में रहता है, जो खुद खान सर के ननिहाल के पास ही है। खास बात यह है कि जीनत भी खान सर की तरह ही सर्वधर्म में आस्था रखती हैं

केडी कैंपस की नीतू मैम ने दी मुंह दिखाई की जानकारी

खास बात यह रही कि रिसेप्शन में मौजूद केडी कैंपस की फाउंडर नीतू मैम ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने घूंघट उठाकर दुल्हन का चेहरा देखा। उन्होंने कहा – “हमारे यहां बिहारी रीति-रिवाज के अनुसार मुंह दिखाई होती है। मैंने सबसे पहले घूंघट उठाया और उन्हें देखा। बाद में पता चला कि किसी और ने ऐसा नहीं किया था।”

इस पूरे मामले के बाद से सोशल मीडिया पर “खान सर की वाइफ” ट्रेंड कर रही हैं और लोग उनकी खूबसूरती और सादगी की तारीफ कर रहे हैं