<p>स्पोर्टस कंपलैक्स महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक हरियाणा में 18 से 21 जुलाई तक राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें हिमाचल के 24 खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुये हिमाचल के टेक्निकल चेयरमैन रणवीर ठाकुर ने बताया कि इस स्पर्धा में के-1 फुल कांटेक्ट, लॉ किक, रिंग फाइट तथा लाइट कांटेक्ट, किक फाइट, पॉइंट फाइट, म्यूजिकल फॉर्म व ततामी इवेंट से जुड़ी स्पर्धाएं होगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा में हिमाचल से 24 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।</p>
<p>उन्होंने बताया कि हिमाचल से भाग लेने वाले खिलाड़ियों में कुल्लू जिला के आठ खिलाड़ी इस स्पर्धा में भाग लेने जा रहे हैं। जिनमें पूजा कौशल, प्रियंका, पर्व पठानिया, प्रतिक शिंदे, साहिल चैहान, निर्भय, अंकित, अजय कुमार शिमला से अक्षय, कुणाल जमवाल, दीक्षित जीघीस्था, दीक्षिता, सुनील विक्टर, कांगड़ा से शैलजा, मीनाक्षी, मस्तकदिन शामिल हैं। जबकि मंडी से सुमित, संदीप चैधरी, साहिल राणा और सुरांश राणा और हमीरपुर से सुरेश कुमार और विकी भाग ले रहे हैं।</p>
<p>रणवीर ठाकुर ने बताया कि इसके साथ ही वाको हिमाचल के अध्यक्ष संजय कुमार यादव, अंतरराष्ट्रीय रेफरी रणवीर ठाकुर व राष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र जीघीस्था टीम के साथ जा रहे हैं। वाको हिमाचल के चेयरमैन चंद्र मोहन शर्मा, वाको हिमाचल के महासचिव हंसराज शर्मा, टेक्निकल डायरेक्टर कृष्ण लाल व उपप्रधान तिलक राज आदि ने सभी खिलाड़ियों को शुभकानायें देते हुये उम्मीद जताई है कि हिमाचल प्रदेश के यह खिलाड़ी इस स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करके हिमाचल का नाम रोशन करेंगे।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3828).jpeg” style=”height:444px; width:800px” /></p>
मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…