Follow Us:

LIVE BLOG: हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित: 83.16% छात्र पास, ऊना की महक बनी टॉपर

यहां देखें रिजल्‍ट 👇🏻👇🏻


12वीं का रिजल्‍ट

  • हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट किया घोषित, 83.18% रहा पास प्रतिशत

  • टॉप-10 मेरिट में 75 छात्र, जिनमें 61 लड़कियां और 14 लड़के शामिल

  • मार्कशीट डिजी-लॉकर पर उपलब्ध, छात्र वेबसाइट से रोल नंबर डालकर देख सकते हैं रिजल्ट


HPBOSE Class 12 Result:

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा शनिवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। इस वर्ष कुल 83.16 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में कांगड़ा डीसी एवं स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा और बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने रिजल्ट की जानकारी साझा की।

बेटियों ने इस बार भी 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। ओवरऑल टॉप-10 मेरिट लिस्ट में कुल 75 विद्यार्थी शामिल हुए हैं, जिनमें 61 छात्राएं और 14 छात्र हैं।

ऊना जिले के सेंट टीडीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट की महक ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर धौलाधार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामनगर (धर्मशाला) की खुशी, भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ की जाह्नवी ठाकुर, और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैत की अंकिता ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया।

तीसरे स्थान पर 96.4% अंकों के साथ सात विद्यार्थी संयुक्त रूप से आए हैं—कनिका (बैजनाथ), पलक ठाकुर (अंबोटा), नवनीत कौर (सलोह), कनक शर्मा (गगरेट), कृष लाहौरिया (छतरी), पायल शर्मा (चनौर) और रिया रंगड़ा (बैजनाथ)

बोर्ड की ओर से परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी, जिसमें 2,300 परीक्षा केंद्रों पर 93,494 छात्र परीक्षा में बैठे थे। परीक्षार्थी अब अपनी मार्कशीट HPBOSE की वेबसाइट या डिजीलॉकर ऐप से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

क्लिक करें 👇🏻👇🏻

MeritList_12_All

 

 

 

 

 

  • हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शनिवार दोपहर 12वीं का रिजल्ट करेगा घोषित

  • रिजल्ट के साथ अस्थायी मेरिट लिस्ट और डीजी लॉकर पर डिजिटल सर्टिफिकेट भी जारी होंगे

  • 93,494 अभ्यर्थियों ने 4 मार्च से आयोजित परीक्षा में लिया था भाग


HPBOSE 12th Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की ओर से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शनिवार दोपहर घोषित किया जाएगा। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने जानकारी दी कि यदि सब कुछ सुचारु रहा, तो तय कार्यक्रम के अनुसार परिणाम दोपहर तक घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम के साथ अस्थायी मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन की प्रारंभिक जानकारी मिल सकेगी।

इस वर्ष 12वीं की परीक्षा मार्च 2025 में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश भर में 2,300 परीक्षा केंद्रों पर नियमित और एसओएस श्रेणी के कुल 93,494 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। हालांकि, चंबा जिले के एक स्कूल में 10वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान गलती से 12वीं की अंग्रेजी प्रश्नपत्र खोल दिए जाने के कारण जमा दो की अंग्रेजी परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी, जिसे अप्रैल में संपन्न कराया गया।

बोर्ड द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी अभ्यर्थियों के परिणाम और सर्टिफिकेट डीजी लॉकर (DigiLocker) प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिए जाएंगे, जिससे विद्यार्थी डिजिटल माध्यम से भी प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकें। यह सुविधा अभ्यर्थियों को आवेदन, एडमिशन और अन्य उपयोगी कार्यों के लिए आसान पहुंच प्रदान करेगी।