Follow Us:

आपदा पर भी विपक्ष पर निशाना! पीएम मोदी से मिले जयराम और एक ही क्षेत्र के लिए मांग कर आए। नेता तो वे पूरे हिमाचल के हैं

मंडी आपदा राहत के लिए  कच्‍ची घाटी व्यापार मंडल ने भेजी सामग्री
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राहत सामग्री को दिखाई हरी झंडी
कैबिनेट ने 2023 की तर्ज पर राहत राशि देने का किया फैसला



हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के मद्देनज़र  कच्‍ची घाटी व्यापार मंडल ने मानवीय सरोकार का परिचय देते हुए आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए राहत सामग्री रवाना की है। इस सामग्री को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

इस मौके पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने व्यापार मंडल के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के समय व्यापार मंडल का यह सहयोग प्रभावित परिवारों के लिए संबल प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कच्छी घाटी व्यापार मंडल ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को भलीभांति निभाया है, और उनके इस कार्य की सराहना की जानी चाहिए।

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 2023 की आपदा राहत मॉडल को आधार मानते हुए इस बार भी प्रभावितों को राहत राशि प्रदान की जाएगी और इसके लिए मापदंड भी तय कर लिए गए हैं

व्यापार मंडल के महासचिव मदन शर्मा ने बताया कि यह राहत सामग्री हाल की त्रासदी में प्रभावित परिवारों के लिए भेजी गई है। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारी भी उपस्थित थे। यह राहत कदम प्रदेश में सामाजिक संगठन और सरकार के संयुक्त प्रयासों का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया है।

उन्‍होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हैं। लेकिन उन्‍होंने एरिया स्‍पेफि‍फ मांग रखी है। जबकि वे पूरे हिमाचल के नेता हैं। इतने बड़े मंच पर यह शाेभा नहीं देता। उन्‍होंने कहा कि सराज में काफी नुकसान हुआ है। वहां की जनता से मेरी हमदर्दी है और  हर संभव सहायता की जा रही है।