Categories: हिमाचल

मंडी : गैस सिलेंडर लीक होने से स्लेटपोश मकान चढ़ा आग की भेंट, BPL परिवार को 2 लाख का नुकसान

<p>मंडी के जड़ोल में गैस सिलेंडर लीक होने से गरीब परिवार का स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ़ गया । आगजनी की इस घटना में बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले मनजीत सिंह को करीब 2 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। पूर्व विधायक एवं सीपीएस सोहना लाल ठाकुर ने मौके पर पीड़ित परिवार को 2 हजार की आर्थिक सहायत और राशन राहत के तौर पर दिया है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करने की मांग की है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार जड़ोल पंचायत के एक स्लेटपोश मकान में घरेलू गैस का एलपीजी सिलेंडर लीक होने से आग भड़क गई। जैसे ही आग लगने का पता मकान मालिक मनी राम के बेटे मनजीत कुमार को चला तो उन्होंने तुरंत बीबीएमबी फायर स्टेशन सुंदरनगर को इस की सूचना दी। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच पाती तो उस समय तक मकान पूरी तरह जल कर राख हो चुका था। हादसा मनजीत कुमार पुत्र मनी राम निवासी गांव कमसेहडा डाकघर जड़ोल तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के घर पर घटित हुआ। पीड़ित परिवार बीपीएल सूची से संबंधित है और इस संकट की घड़ी में गरीबों के सिर से आशीयाना छीन गया है।</p>

<p>घटना की सूचना मिलने के उपरांत मौके पर पंचायत प्रधान और नायब तहसीलदार ने नुकसान का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि&nbsp; टना की जानकारी सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत डैहर चौकी को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि उनके पिता के द्वारा यह मकान उसके परिवार को रहने के लिए दिया गया था और इस आग के कारण उनके लिए रहने की जगह नहीं बची हुई है। मनजीत सिंह ने कहा कि इस अग्निकांड में उनका लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

2 mins ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

20 mins ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

30 mins ago

National Weightlifting Championship: हिमाचल के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, आरएस बाली ने विजेताओं को किया पुरस्‍कृत

Nagrota Bagwan: रेनबो इंटरनेशनल स्कूल, नगरोटा बगवां की खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकैडमी में चल रही…

43 mins ago

Himachal: 28 अक्टूबर को मिलेगी सैलरी, डीए में 4% की बढ़ोतरी

  CM Sukhu DA announcement: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में…

52 mins ago

Mandi News: 15 अक्तूबर को साक्षात्कार, टेंपररी वर्कमैन के पदों पर भर्ती

ITI Mandi campus interview: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ग्रेड ए, मंडी में मंगलवार को एक…

8 hours ago