Follow Us:

आपदा प्रभावितों और मणिमहेश यात्रियों को मिंजर अस्‍पताल में निशुल्क फर्स्ट एड सुविधा

➤ समाज सेवा के तहत अस्पताल प्रबंधन का सराहनीय कदम
➤ मिंजर अस्पताल सरोल में 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध


हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में प्राकृतिक आपदा और मणिमहेश यात्रा के दौरान आ रही स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं लगातार मदद कर रही हैं। इसी कड़ी में मिंजर अस्पताल सरोल ने बड़ा कदम उठाया है। अस्पताल प्रबंधन ने घोषणा की है कि आपदा प्रभावित लोगों और मणिमहेश यात्रियों को यदि उपचार या फर्स्ट एड की जरूरत होगी, तो उन्हें यहां पूरी तरह निशुल्क सुविधा दी जाएगी।

अस्पताल में एमडी मेडिसन, आर्थो और जनरल चिकित्सक हर वक्त उपलब्ध रहेंगे, ताकि किसी भी यात्री या आपदा प्रभावित व्यक्ति को त्वरित चिकित्सा मिल सके। यह पहल ऐसे समय में आई है जब भारी बारिश और भूस्खलन से चंबा के कई इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं और हजारों श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा पर निकल रहे हैं।

मिंजर अस्पताल प्रबंधन ने समाज सेवा के प्रति सरोकार निभाते हुए इस महत्वपूर्ण निर्णय को अमल में लाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कदम यात्रियों और प्रभावितों दोनों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।