<p>हिमाचल प्रदेश में मॉनसून अब रुक्सत होने जा रहा है। वैसे तो हिमाचल में मॉनसून 30 सिंतबर तक रहता है। पिछली मर्तबा मॉनसून 4 अक्टूबर को विदा हुआ था। लेकिन इस मर्तबा पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मॉनसून देरी से रुक्सत हो रहा है।</p>
<p>हिमाचल में मॉनसून इस हफ़्ते विदा लेगा। इससे पहले प्रदेश के कई इलाकों में बरसने की संभावना है। इस बार हिमाचल में मॉनसून की बारिश सामान्य रही। बाबजुद इसके नुकसान बहुत ज़्यादा हुआ।</p>
<p>मौसम विभाग के मुताबिक मानसून विदा लेने से पहले हिमाचल में बरस रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में अगले दो तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। जबकि ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि पिछले 24 घंटो के दौरान हिमाचल के कई इलाकों में बारिश हुई है। जबकि लाहौल-स्पीति और रोहतांग जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है।</p>
<p>मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोव वर्तमान में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के निकटवर्ती मैदानी इलाकों को प्रभावित कर रहा है।</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…