Categories: हिमाचल

नड्डा ने किया AIIMS की डिजाइनिंग का निरीक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को बिलासपुर के कोठीपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह एम्स जैसे संस्थान के लिए बहुत अच्छी जगह है। इस दौरान जब नड्डा लोगों से मिले तो कहा कि मिट्टी ने अपना हक़ अदा कर दिया है और जल्द ही प्रदेश की जनता को इसका लाभ मिलेगा।

नड्डा ने कहा कि एम्स की डिजाइनिंग को लेकर आज यानी सोमवार को संंबंधित अधिकारियों से मीटिंग हुई है। AIIMS का डिज़ाइन कैसे फाइनल किया जाना है, इन सब चीजों को हम बड़ी बारीकी से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये बहुत बड़ा संस्थान है, जिसकी डिजाईनिंग और प्लांनिंग के लिए एक साल का समय लग जाएगा।

नड्डा ने कहा कि AIIMS के लिए थोड़ी और जमीन चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने AIIMS के लिए जितनी जमीन चाहिए उतनी जमीन देने की बात भी कही है। इसको लेकर प्रोसेस शुरू कर दिया गया है और अगर प्रदेश सरकार की ओर से रिस्पांस पॉजिटिव रहा तो यह प्रोसेस 1 महीने में पूरा हो सकता है।

नड्डा ने कहा कि वो इस संबंध में दिल्ली भी बैठक लेने जा रहे हैं। नड्डा ने कहा 48 महीनों में एम्स का काम यहां पूरा होना है और इसके लिए हम लोग दिनरात मेहनत करेंगे। नड्डा ने कहा हिमाचल जैसे छोटे राज्य के लिए एम्स की घोषणा बड़ी बात है।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

21 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

21 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

21 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

21 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

21 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago