हिमाचल

सुजानपुर में होली उत्सव शुरू, ‘हॉरमनी ऑफ द पाइन्स’ से होगी सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत

सुजानपुर का ऐतिहासिक चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 मंगलवार से शुरू हो गया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर विधिवत रूप से उत्सव का शुभारंभ किया। मेले का समापन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 18 मार्च को करेंगे। डीसी और राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 आयोजन समिति की अध्यक्ष देबश्वेता बानिक ने इस संबंध में जानकारी दी है।

डीसी देवश्वेता बानिक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया और ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी स्टॉलों का उद्घाटन किया और शाम सात बजे उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में भी भाग लेंगे। होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण हिमाचल प्रदेश पुलिस का मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ द पाइन्स’ होगा। इसके अलावा सारेगामापा फेम पायल ठाकुर और हिमाचल के अन्य लोक कलाकार भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

18 मार्च को होगा समापन

देवश्वेता बानिक ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 18 मार्च को होली उत्सव का समापन करेंगे। उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों को अधिक से अधिक समय दिया जाएगा। 16 मार्च को दूसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण नितिश राजपूत और इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार होंगे। 17 मार्च को इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा और कुमार साहिल मुख्य आकर्षण होंगे।

Manish Koul

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

5 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

5 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

5 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

16 hours ago