<p>हिमाचल प्रदेश के नव-नियुक्त राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर विश्वनाथ को हिमाचल के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश रवि विजयकुमार मलिमथ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अर्लेकर प्रदेश के 30वे राज्यपाल होंगे। इस से पहले अर्लेकर गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के पद पर तैनात थे।</p>
<p>गोरतलब है कि विपक्ष की ओर से किसी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई। ऐसा पहेली बार हुआ है कि विपक्ष का कोई भी नेता राज्यपाल के शपथ समारोह में न शामिल हुआ हो।</p>
<p>रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने मंत्रिमंडल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर राजभवन में पिछले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को भावनात्मक विदाई दी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।</p>
<p>हिमाचल प्रदेश के पहले उप-राज्यपाल 01 मार्च 1952 में हिम्मत सिंह बने थे। 24 जनवरी 1971 तक हिमाचल में 6 उप-राज्यपाल रहे। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला के बाद 25 जनवरी 1971 को एस चक्रवर्ती के रूप में हिमाचल को पहले राज्यपाल मिले। अर्केलर 30 वे राज्यपाल होंगे। हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने।</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…