Categories: हिमाचल

अस्पताल में एक्सपायरी डेट की दवा पीने के बाद गहरी नींद में नवजात, जांच के आदेश

<p>हिमाचल के सिरमौर जिले के सिविल अस्पताल राजगढ़ में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बताया गया की एक नवजात बच्चे को अस्पताल के स्टाफ ने एक्सपायरी डेट की दवा पिला दी। ग्राम पंचायत बोहल टालिया निवासी दीपक ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर अपना वीडियो भी वायरल किया है। उधर, सीएमओ केके पराशर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दीपक ने बताया कि 13 मार्च को वह अपनी पत्नी का प्रसव करवाने के लिए राजगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचे थे।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(5942).jpeg” style=”height:320px; width:640px” /></p>

<p>यहां पत्नी विनय देवी का सफल प्रसव हो गया। विनय देवी ने बेटे को जन्म दिया। अस्पताल में तैनात स्टाफ ने नवजात शिशु को एक्सपायरी डेट की दवा पिला दी। इससे बच्चा लगातार सो रहा है। पिछले चार दिनों से उन्हें बच्चे को मां का दूध पिलाने के लिए नींद से जगाना पड़ रहा है। पिता ने कहा कि अस्पताल से उन्हें जब छुट्टी दी, तब भी बच्चा सोया हुआ था। घर पर भी बच्चे को नींद से नहीं जगा पाए हैं। बच्चे को जबरन उठाकर चम्मच से मां का दूध पिलाया जा रहा है। उधर, सीएमओ डॉ केके पराशर ने बताया कि बच्चे का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। लापरवाही कहां हुई, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी: कंगना रंनौत

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण…

43 mins ago

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

1 hour ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

4 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

6 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

7 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

8 hours ago