Follow Us:

कंगना का गांधी जयंती पर विवादित बयान, कहा – देश के तो लाल होते हैं, पिता नहीं

|

 

Shimla:देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं, भारत मां के ये लाल, नीचे लाल बहादुर शास्त्री की फोटो। गांधी जयंती पर मंडी से सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की सोशल मीडिया पर यह पोस्‍ट फ‍िर से बवाल खड़ा कर रही है। बता दें कि महात्‍मा गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ का सम्मान सबसे पहले सुभाष चंद्र बोस ने दिया था। उन्होंने गांधीजी को यह उपाधि इसलिए दी, क्योंकि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे और उन्होंने देश को एकजुट किया था। तब से उन्हें ‘राष्ट्रपिता’ के रूप में सम्मानित किया जाता है। सांसद कंगना रणौत अपने तीखे पोस्‍ट के जरिए हमेशा विवादों में रहती है।1