Categories: हिमाचल

ठियोग में चल रहा वन माफ़िया राज, सिंघा बोले- सरकार कसे नकेल, नहीं तो कोर्ट में ले जाएंगे मामला

<p>शिमला जिला के ठियोग, सरोग के क्यारी गांव के जंगलों में हो रहे अवैध वन कटान को लेकर स्थानीय जनता में बड़ा आक्रोश है। इन जंगलों पर स्थानीय जनता के हक़ हकूक है। लेकिन सरकारी तंत्र की मिलीभगत और भ्रष्टाचार के चलते बाहरी लोग जमीनों पर कब्ज़ा कर वन कटान कर रहे हैं। यदि सरकार इसके ख़िलाफ़ जल्द कार्यवाही नहीं करती है तो इसके ख़िलाफ़ स्थानीय जनता गुड़िया न्याय मंच की तर्ज़ पर आंदोलन खड़ा करेगी। जरूरत पड़ेगी तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। यह बात ठियोग के विधायक राकेश सिंघा ने शिमला में मीडिया को संबोधित करते हुए कही।</p>

<p>राकेश सिंघा ने आरोप लगाया कि गैर कानूनी तरीके से जंगलों में कटान हो रहा है। पौधरोपण की आड़ में पेड़ काटने के साथ उखाड़ दिए। ये हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना है। सिंघा ने कहा कि जुलाई माह में स्थानीय लोगों के माध्यम से डीएफओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा और मांग उठाई जाएगी कि कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के चलते पूरे क्षेत्र को सील किया जाए ओर मामले की जांच की जाए। जब तक जांच पूरी नही होती वहां पर चल रही तमाम गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

3 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

19 hours ago