हिमाचल

ओपीएस की मांग को लेकर शिमला में विरोध करने वाले कर्मचारियों के तबादले

पी. चंद। बजट सत्र के दौरान ओपीएस की मांग को लेकर विरोध जताने वालों के खिलाफ  कार्रवाई की गई है। ख़बर है कि सरकार ने विरोध में शामिल होने वाले कई शिक्षकों, प्रिसिंपल्स और कर्मचारियों के विभाग द्वारा तबादले करा दिए हैं। उनके तबादले तुरंत प्रभाव से मान्य होंगे।

इनमें हेडमास्टर सरोज मेहता को कांगड़ा से शिमला गलेहा लगाया गया है। इकोनॉमिक लेक्चरर को रझाना से छांजू लगाया गया है। लेक्चरर कैलाश ठाकुर को घन्नाहट्टी से कंगल भेज गया है। लेक्चरर सचिन कुमार को मंडल लगाया गया है। ककरियाणा प्रिसिंपल अरुण गुलेरिया को गिलटारी लगाया गया है। शिक्षक सुरेंद्र शर्मा को घूंड से बडगांव लगाया गया है।

गौरतलब है कि चुनावी साल 2022 में लगातार हो रहे विरोध के बाद जयराम सरकार ने कर्मियों के लिए फरमान जारी किया था। इसमें विरोध करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने और वेतन काटने की बात कही गई थी। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई की बात भी कही गई थी। माना जा रहा है कि इन्हीं फरमानों को गौर करते हुए अब सरकार ने कुछ एक कर्मियों के ट्रांसफर कर दिए हैं।

Manish Koul

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago