Follow Us:

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार

  • पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार – विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई।
  • पूर्व सैनिक की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी – घर के रास्ते के निर्माण कार्य के बदले मांगे थे 5000 रुपये।
  • बुधवार को होगी अदालत में पेशी – विजिलेंस टीम कर रही है पूछताछ।

    Corruption in Panchayat System:कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी ब्लॉक की ग्राम पंचायत घुरकाल में पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। धर्मशाला से आई विजिलेंस टीम ने पंचायत सचिव कमल भारद्वाज को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

सूत्रों के अनुसार, एक पूर्व सैनिक ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि पंचायत सचिव उनके घर के रास्ते के निर्माण कार्य के बदले रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पूरी जांच की और फिर एक योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता को पैसे लेकर पंचायत सचिव के पास भेजा। जैसे ही पंचायत सचिव ने पैसे लिए, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को पूछताछ के लिए धर्मशाला ले गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को पंचायत सचिव को अदालत में पेश किया जाएगा।

इससे पहले भी विजिलेंस ने ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) को रिश्वत लेते पकड़ा था, और अब पंचायत सचिव की गिरफ्तारी ने ब्लॉक प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है।