Categories: हिमाचल

कुल्लूः रोजगार की मांग पर पार्वती तीन में हुआ विरोध प्रदर्शन, 26 दिन भी जारी रही भूख हड़ताल

जिला कुल्लू में पार्वती परियोजना प्रभावित लारजी के ग्रांमीणों ने रोजगार की मांग को लेकर अपने आंदोलन को उग्र करने की तैयारी कर ली है। बीते कल प्रभावित ग्रांमीणों ने परियोजना परिसर के बाहर एनएचपीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रभावितों की रोजगार को लेकर चली भूख हड़ताल 26 वें दिन भी जारी रही। प्रशासन औऱ परियोजना प्रबंधन की ओर से कोई वार्ता का प्रस्ताव अभी तक उनके पास नहीं आया है। जिसके चलते प्रभावितों का गुस्सा सरकार औऱ परियोजना प्रबंधन के विरूध भड़क उठा है।

प्रभावितों  के सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन में संयुक्त संघर्ष समिति औऱ भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी प्रभावितों के प्रदर्शन में शामिल होकर उनका समर्थन किया। सैंकड़ो लोगों ने परियोजना परिसर के बाहर इकटठा होकर एनएचपीसी के खिलाफ नारेबाजी कर हल्ला बोला। प्रदर्शन के उपरान्त यहां आयोजित जनसभा में परियोजना प्रबंधन को खूव खरी खोटी सुनाई गई। संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि परियोजना प्रबंधन प्रभावितों की ईमानदारी व धैर्य को उनकी कमजोरी समझने की भूल न करें जिन स्थानीय लोगों के सहयोग से परियोजना यहां स्थापित की गई है।

आज उन्हे इस परियोजना में अस्थाई रोजगार के लिए भूखे रहकर मांग करनी पड़ रही हैं। अभी यह आंदोलन सीमित है अगर जल्द इसका हल नहीं निकाला गया तो आंदोलन विकराल रूप धारण कर सकता है। एनएचपीसी को उसकी जिमेदारी लेने को भी तैयार रहना होगा। युवा इंटक के जिला अध्यक्ष यशपाल मिया ने कहा कि संगठन प्रभावितों के आंदोलन में कुदने के लिए तैयार खड़ा हैं। किसान सभा के बंजार के अध्यक्ष शेर नेगी के अलावा पूर्व उपप्रधान हेमराज शर्मा ने भी परियोजना प्रबंधन के विरूध अपने शब्द बाण छोड़े।

लारजी पंचायत की प्रधान कांता देवी तथा पूर्व पंचायत समिति सदस्य झावे राम का कहना है कि भूख हड़ताल पर बैठे प्रभावितों का संयम धीरे धीरे खत्म होता जा रहा हैं। जल्द ही पार्वती परियोजना का कार्य बंद करने का फैसला लिया जाने बाला हैं। उन्होने बताया कि आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार हो चुकी हैं तथा एक -दो दिनों में उनकी मांग पर गौर नही हुआ तो प्रभावित लोग जेल भरों आंदोलन की तर्ज पर इसे आगे बढ़ाने  को तैयार है।

Samachar First

Recent Posts

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

21 mins ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

53 mins ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

1 hour ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

2 hours ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

3 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

3 hours ago