हिमाचल

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण के अवसर पर बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने रेडियोग्राफर, लैब टैक्नीशियन और ओटीए कर्मचारियों के वेतन को आगामी बजट में दोगुना करने की घोषणा की।

वर्तमान में इन्हें 10,000 रुपए प्रति माह का वेतन मिल रहा है। इसके अलावा, आईजीएमसी शिमला में दो नए छात्रावासों के निर्माण के लिए 5-5 करोड़ रुपए की धनराशि देने की भी घोषणा की गई। इन छात्रावासों का निर्माण 18 महीने में पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने आधे-अधूरे भवनों का उद्घाटन किया था, जबकि वर्तमान सरकार ने ट्रॉमा सेंटर को बेहतरीन सुविधाओं से लैस करने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेजों को मजबूत बनाने के लिए सरकार अपने संसाधनों का उपयोग कर रही है, और भाजपा की नीतियों से जो नुकसान हुआ है, उसे ठीक किया जा रहा है। इस मौके पर कैबिनेट रैंक आरएस बाली भी मौजूद रहे। बता दें कि आज शिमला के IGMC में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने 33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्रदेश के पहले ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन किया।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

6 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

6 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

7 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

11 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

12 hours ago

Chamba News: चिकन की हड्डी गले में फंसने से व्यक्ति की मौत

Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…

12 hours ago