हिमाचल

14 जनवरी से राहुल गांधी 15 राज्यों में करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू करने वाले है। करीब 6,700 किलोमीटर दूरी तय करके यह यात्रा 15 राज्यों से होकर मुंबई में समाप्त होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव अभिषेक दत्त ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि यह यात्रा पिछले दस साल के बीजेपी की केंद्र सरकार के अन्याय काल के खिलाफ है।

अभिषेक दत्त ने कहा कि भारत का संविधान चार स्तंभों स्वतंत्रता, समानता, न्याय, भाईचारे पर आधारित है। इसके लिए ही ये यात्रा की जा रही है। मणिपुर में महिला को नग्न घूमाना और हाथरस जैसी जघन्य घटनाओं को नहीं भुला जा सकता। उन्होंने कहा कि यह यात्रा युवाओं, पिछड़ों दलितों और महिलाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ है। केंद्र सरकार का पिछले दस साल का शासन अन्याय काल है।

उन्होंने कहा कि दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात की गई थी लेकिन आज बेरोजगारी दर पैंतालिस सालों में सर्वाधिक है। ये सरकार प्रचार की सरकार है। आज महंगाई चरम पर है। चार सौ का सिलेंडर हजार का है हर क्षेत्र में हो रहे भेदभाव के खिलाफ यह यात्रा चलाएंगे।वन्ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्टैंड इसमें क्लियर है। राम सबके हैं। मंदिर जाने के लिए बीजेपी और आरएसएस के निमंत्रण की जरूरत नहीं है। राम मंदिर उनके लिए राजनीतिक लाभ का मुद्दा नहीं है।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago