हिमाचल

हिमाचल में बारिश का कहर, शिमला जिला में 3 मुख्य सड़कों सहित 14 लिंक रोड बंद

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घण्टे से हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, बारिश के चलते प्रदेश में कई सड़कें बंद हो गई हैं जबकि कई इलाकों में विद्युत सप्लाई ठप्प हो गई है।

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि प्रदेश में बीते कल से भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण जिला में 3 मुख्य मार्ग बंद हो गए हैं। जिनमें शिमला ग्रामीण, चौपाल और रामपुर में मुख्य मार्ग बंद है। इसके अलावा जिला में 14 लिंक रोड़ बंद हो गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि भारी बारिश के कारण 22 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद हैं। जिन्हें जल्द रिस्टोर करने का काम जारी है। बंद सड़क मार्गों को खोलने का काम जारी है जिन्हें जल्द बहाल कर दिया जाएगा। भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं इसलिए सभी को नदी नालों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा शिमला, सोलन, सिरमौर, चंबा कांगड़ा जिला के लिए आज के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में कमी आई है। कल से बारिश के इस दौर को थमने के आसार हैं।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 13 जून से लेकर 21 सिंतबर तक मॉनसून की बरसात ने 411 लोगों की जिंदगियों को लील लिया है। जबकि 13 लोग अभी भी लापता हैं। मॉनसून के दौरान सबसे ज़्यादा 205 मौत एक्सीडेंट में हुई जबकि 54 मौत भूस्खलन की चपेट में आने से हुई हैं। इसके अलावा अन्य मौते बाढ़, सांप के काटने, गिरने, डूबने या फ़िर आग में जलने से हुई हैं। मॉनसून में 689 पशु पक्षियों की मौत भी हुई। बरसात के मौसम में हिमाचल को 1070 करोड़ संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

1 hour ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

1 hour ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

2 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago