हिमाचल

हिमाचल के कई हिस्सों में राहत की बारिश, तपती गर्मी से मिली निजात

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है. सोमवार दोपहर बाद एकाएक मौसम ने करवट बदली और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसे। राजधानी शिमला में भी तापमान बढ़ने के बाद राहत की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई. शिमला का अधिकतम तापमान 15 मई को 30.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

वहीं, दोपहर बाद जिला कांगड़ा में भी एकाएक मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई. बारिश के चलते लोगों की तपती गर्मी से निजात मिली. अगले दो दिन के लिए मौसम विभाग ने बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येल्लो अलर्ट जारी किया है. जबकि 20 मई तक मौसम ख़राब रहने की संभावना जताई है. गर्मी के चलते तापमान समान्य से 5 डिग्री ज्यादा चल रहे है.

मौसम केंद्र शिमला के विज्ञानी संदीप कुमार ने बताया की शिमला में 24 घंटे के दौरान न्युन्तम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सबसे ज्यादा तापमान ऊना जिला में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दो दिनों आज व कल के लिए अंधड़ चलने, बिजली गरजने व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. जबकि 20 मई तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना व्यक्त की है. हिमाचल में तापमान समान्य से 5 से 6 डिग्री ज्यादा चल रहे है. लेकिन बारिश के बाद तापमान में कमी आयेगी.

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

58 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

1 hour ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

2 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago