हिमाचल

राहत कार्य की गति बेहद धीमी :भाजपा

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष निहाल चंद ने सदर मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर के साथ मंडी शहर में भारी बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों से मिले। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र सदर मंडी के तहत  विश्वकर्मा मन्दिर के पास पहाड़ दरकने से सड़क पर आये मलबे व वहाँ पर हुए नुकसान का जायजा लेते हुए कहा कि शहर में जिस गति से राहत एवम बचाव कार्य होना चाहिए था वो नहीं हुआ है। अभी तक प्रभावितों को कोई मुआवजा राशि तक नहीं मिल पाई है। सड़कों  पर मलबा गिरा हुआ है और उसे अभी तक उठाया नहीं गया है जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है।
लोग अभी भी असुरक्षित भवनों में रहने को मजबूर हैं जिससे बड़ी अनहोनी की संभावना बनी हुई है। प्रशासन को तुरंत संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजना चाहिए। उन्होंने  कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर लगातार प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि आपदा के समय लोगों की हरहाल में मदद होनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष ने स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पीड़ितों को मदद के लिए आगे आएं। इसके अलावा उन्होंने लोगों को यहां पेश आ रही समस्याओं पर उसके निदान के लिए चर्चा की। इस दौरान भाजपा मंडी मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर, बल्ह मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र राणा, पंकज कपूर , महेंद्र राणा, जवाहर सिंह, राजेन्द्र भारद्वाज व भाजपा के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

7 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

7 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

7 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

7 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

21 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

22 hours ago