Follow Us:

नगरोटा विकास की दिशा में आरएस बाली के प्रयासों को उपमन्यु बंधुओं ने सराहा

➤आरएस बाली को नगरोटा विकास के लिए उपमन्यु बंधुओं ने सराहा
➤₹50.25 करोड़ की सौंदर्यकरण परियोजनाओं की प्रशंसा की गई
➤नगरोटा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने की दिशा में बड़ा कदम



नगरोटा बगवां क्षेत्र में हो रहे विकास और सौंदर्यकरण के ऐतिहासिक प्रयासों के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) तथा हिमाचल पर्यटन निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली को उपमन्यु बंधुओं की ओर से विशेष सराहना मिली है।

पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय पंडित शिवकुमार उपमन्यु के पुत्र रंजन उपमन्यु और राजीव उपमन्यु ने कहा कि नगरोटा के चहुंमुखी विकास की जो परिकल्पना आर.एस. बाली कर रहे हैं, वह स्वर्गीय जी.एस. बाली की विकासवादी सोच को आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने ₹50.25 करोड़ की लागत से शुरू की गई सौंदर्यकरण परियोजनाओं को ऐतिहासिक कदम करार देते हुए कहा कि यह योजनाएं नगरोटा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

उपमन्यु बंधुओं ने मंदिरों, गुरुद्वारों, ऐतिहासिक मैदानों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, मॉल रोड निर्माण और वेडिंग डेस्टिनेशन जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स के प्रति बाली के विज़न और प्रतिबद्धता को अत्यंत सराहनीय बताया।

उन्होंने कहा कि नगरोटा के बुजुर्गों और आम जनता को साथ लेकर विकास के हर चरण को जनभागीदारी से जोड़ना बाली की राजनीति को लोकहित की सच्ची परिभाषा देता है।

रंजन उपमन्यु और राजीव उपमन्यु ने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने पर नगरोटा एक आधुनिक, सुविधासंपन्न और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

उन्होंने कहा कि नगरोटा की विकास यात्रा में आर.एस. बाली का यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।