Follow Us:

जनता की सेवा में कभी नहीं रुकते आरएस बाली, दिल्‍ली में उपचाररत रहते हुए नगरोटा में खड़्रड में फंसे दंपत्ति की बचाई जान, लीड किया रेस्‍कयू आपरेशन

➤ दिल्ली में उपचाररत रहते भी लिया हर पल का अपडेट

➤ वीडियो कॉल के जरिए लीड किया रेस्क्यू ऑपरेशन

➤ एयरलिफ्टिंग तक की कर ली गई थी तैयारी


नगरोटा, 07 अगस्त। पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली ने एक बार फिर साबित किया कि जनसेवा के लिए दूरी बाधा नहीं होतीस्वास्थ्य कारणों से दिल्ली में उपचाररत होने के बावजूद उन्होंने जैसे ही सूचना पाई कि सेराथाना की धरूण खड्ड में एक दंपत्ति अपने मवेशियों के साथ फंस गया है, उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन को खुद लीड किया

घटना बुधवार शाम की है, जब चटवार गांव के निवासी बलराज और उनकी धर्मपत्नी बिंता देवी, बारिश के कारण उफनती धरूण खड्ड में फंस गए थे। सूचना मिलते ही आरएस बाली ने एसडीएम को मौके पर भेजने, एसडीआरएफ, योल सैन्य छावनी, और अग्निशमन विभाग को अलर्ट करने का आदेश दिया। साथ ही, डीसी कांगड़ा और आर्मी जनरल से भी समन्वय स्थापित किया।

उन्होंने पूरी स्थिति की रीयल टाइम निगरानी करते हुए सभी एजेंसियों को दिशा-निर्देश दिए। अग्निशमन विभाग ने रेस्क्यू सफलतापूर्वक पूरा किया, लेकिन एहतियात के तौर पर एयरलिफ्टिंग की तैयारी भी कर ली गई थी। इस पूरे समय आरएस बाली ने सैन्य अधिकारियों के साथ भी वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क बनाए रखा और बाद में उनका आभार भी जताया

आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा क्षेत्र में मानसून के कारण उत्पन्न संकट को लेकर उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रभावितों को हरसंभव मदद दी जाए। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी, आईपीएच और विद्युत विभाग को सतर्क रहने और 24×7 निगरानी करने को कहा गया है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।