Categories: हिमाचल

शिमला: मुख्यमंत्री ने लोगों से देसी नस्ल की गायों के संरक्षण का किया आह्वान

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां &lsquo;गौ माता का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव&rsquo; विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कहा कि गौ माता मानव के स्वास्थ्य के साथ-साथ प्राकृतिक खेती कृषि के लिए भी अत्यन्त लाभदायक है। प्रदेश सरकार गौवंश की देसी नस्लों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम का आयोजन आरोग्य भारती हिमाचल प्रदेश और कल्याणी पहाड़ी गऊ विज्ञान केन्द्र, राम कमल चैरिटेबल और रिलिजियस ट्रस्ट शिमला द्वारा पोर्टमोर विद्यालय में किया जा रहा है।</p>

<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के आरम्भ में ही हिमाचल में गौ संरक्षण बोर्ड के गठन और प्रति शराब की बोतल पर एक रुपये का टैक्स लगाने का निर्णय लिया, जिससे प्रदेश में गौ अभ्यारण्य और गौ सदनों का निर्माण एवं रख-रखाव किया जा रहा है। इससे बेसहारा पशुओं को आश्रय प्राप्त होगा। उन्होंने लोगों से पशुओं को बेसहारा न छोड़ने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिक दूध उत्पादन के लिए विज्ञानी और पशुपालक गौवंश की विदेशी और आयातित नस्लों का चुनाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों ने देसी गौ नस्लों के महत्व को पहचाना है, जिसमें स्वास्थ्य लाभों के अतिरिक्त इन नस्लों का भारतीय भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल होना है।</p>

<p>इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गैर सरकारी संगठनों तथा धार्मिक संस्थाओं से गौ की देसी नस्लों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही सिरमौर ज़िला के कोटला में गौ अभ्यारण्य स्थापित करने जा रही है। प्रदेश के अन्य भागों में भी बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने के लिए इस प्रकार के अभ्यारण्य स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय ममता का सार्वभौमिक प्रतीक है और भारतीय मान्यताओं के अनुसार गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवता वास करते हैं और गौ सेवा से मोक्ष प्राप्त होता है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

आर एस बाली ने रामायण के माध्यम से सामाजिक एकता की दी प्रेरणा

Valmiki Jayanti celebration in Nagrota: महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर जिला कांगड़ा की…

3 mins ago

Himachal: 600 करोड़ की स्वीकृति के बावजूद लंबित मांगों पर नाराजगी

Himachal Employee Federation meeting:  हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को सचिवालय के प्रांगण में …

14 mins ago

Anti-Drug Campaign: पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज, बुद्धिजीवी वर्ग से मांगा सहयोग

  Hamirpur Anti-Drug Campaign: नशा तस्करों के खिलाफ हमीरपुर पुलिस ने एक नई मुहिम की…

5 hours ago

मंडी शहर के विकास कार्यों में तेजी लाएं: अनिल

Mandi Municipal Corporation Meeting:  मंगलवार को नगर निगम मंडी के सभागार में सभी विभागों और…

5 hours ago

Cluster Level Competition: बाल मेले में छात्रों ने नृत्य, गायन और मॉडल प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

  Cluster Level Competition : स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की…

5 hours ago

Himachal: कन्या पाठशाला की छात्रा झीलमिल ने राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में दिखाई प्रतिभा

National Football Competition: कन्या पाठशाला मंडी की छात्रा झीलमिल ने हाल ही में केरल में…

5 hours ago