-
नाहन शहर में तेज़ी से चल रहा स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य, हर मीटर इंस्टॉल में लगते हैं लगभग 30 मिनट
-
डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर (DTR) पर भी लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, इंस्टॉलेशन के दौरान बंद रहती है बिजली
-
एसडीओ संतोष कुमार की अपील – लोग करें सहयोग, कुछ लोग नहीं दे रहे साथ, जिससे कार्य हो रहा बाधित
नाहन (सिरमौर), देवेंद्र वर्मा: नाहन शहर में बिजली बोर्ड द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य ज़ोरों पर चल रहा है, जिसमें न केवल घरेलू उपभोक्ताओं के घरों में बल्कि डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर्स (DTR) पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इस तकनीकी प्रक्रिया को सुचारू रूप से अंजाम देने के लिए हर मीटर इंस्टॉलेशन में करीब आधा घंटा लग रहा है, और इस दौरान संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को अस्थायी रूप से बाधित किया जाता है।
बिजली उपमंडल नाहन के एसडीओ संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को स्मार्ट, सटीक और पारदर्शी बिजली बिलिंग देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ लोग अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगाने में बोर्ड के कर्मचारियों को सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिससे निर्धारित समय सीमा में कार्य को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने अपील की है कि जनता इस प्रक्रिया में बिजली बोर्ड का सहयोग करे, ताकि जल्द से जल्द पूरे क्षेत्र में स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम लागू किया जा सके। एसडीओ ने असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए जनता से अपील की है कि जब भी उनके क्षेत्र में मीटर इंस्टॉल किए जाएं, तो वे बोर्ड कर्मचारियों को पूरा सहयोग दें। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटरिंग से भविष्य में उपभोक्ताओं को सटीक बिल, ऑनलाइन ट्रैकिंग और रीयल-टाइम डेटा जैसे कई फायदे मिलेंगे।



