हिमाचल

शिमला में बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक, 10 जनवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान

राजधानी शिमला में सीजन की पहली बर्फ़बारी हुई है। लंबे समय बाद सुबह से ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। लंबे इंतजार के बाद शिमला शहर में पर्यटकों को बर्फ देखने को मिली है। जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं।

बर्फ़बारी की वजह से जहां ऊपरी शिमला से सम्पर्क टूट गया है वहीं हिमाचल में 350 से ज़्यादा सड़कें बाधित की गई हैं। जबकि आधा दर्जन एनएच बन्द है। 440 ट्रांसफॉर्मर्स के बंद होने की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल है। सबसे ज़्यादा 168 सड़कें लाहौल-स्पीति जिला में बंद कर दी गई हैं। हिमाचल के प्रमुख पर्यटक स्थलों कुफ़री नारकंडा सहित, चम्बा किन्नौर, स्पिति, मनाली में भी भारी बर्फ़बारी हो रही है।

मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि 10 जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। जिसका असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है।

पर्यटक बर्फबारी में खूब आनंद ले रहे हैं और बर्फबारी में अठखेलियां कर रहे हैं। शिमला घूमने आए पर्यटकों का कहना है कि यह उनके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। वह बर्फबारी की उम्मीद से शिमला आए थे जो पूरी हो गयी है। हालांकि शिमला के आसपास के इलाकों में पहले भी बर्फ़बारी हुई है लेकिन शिमला शहर में सीजन की पहली बर्फ़बारी हुई है। जिससे पर्यटकों, किसानों बागवानों सहित व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

22 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

32 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

45 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

56 mins ago

संजौली मस्जिद विवाद: स्थानीय लोगों को पार्टी बनाए जाने पर 4 बजे आएगा फैसला

Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…

1 hour ago