Follow Us:

सोलन में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सात लड़कियां रेस्क्यू

➤ सोलन के निजी होटल में पुलिस ने मारा छापा
➤ सात लड़कियों को जिस्मफरोशी के धंधे से किया रेस्क्यू
➤ होटल संचालक पर केस दर्ज, मंगलवार को अदालत में पेशी



हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सात लड़कियों को रेस्क्यू किया है। यह कार्रवाई नालागढ़ के सैणी माजरा स्थित एक निजी होटल में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने सभी लड़कियों को हिरासत में लेकर होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मंगलवार को इन सभी लड़कियों को एसडीएम की अदालत में पेश करेगी

सूत्रों के अनुसार, इन लड़कियों को होटल में ग्राहकों को पेश किया जाता था और बदले में मोटी रकम वसूली जाती थीहोटल मालिक इस धंधे का मुख्य संचालक था जो बाहरी राज्यों से लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों को ‘सेवा’ देने के लिए मजबूर करता था। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस ने दबिश देकर मौके से सात लड़कियों को छुड़ाया

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में होटल संचालक को मुख्य आरोपी बनाते हुए आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई प्रदेश में बढ़ते अपराध और मानव तस्करी के खिलाफ सख्त रवैये का प्रतीक मानी जा रही है।

पुलिस अब इस नेटवर्क के पीछे काम कर रहे अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। माना जा रहा है कि यह अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का हिस्सा हो सकता है