हिमाचल

शिमला में 20 दिनों में पहुंचे रिकॉर्ड 2.50 लाख पर्यटक वाहन

भीषण गर्मी से बचने के लिए लाखों की तादाद में पर्यटक हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं। राजधानी शिमला में भी पिछ्ले 20 दिनों में 2 लाख 50 हजार पर्यटक वाहनों का आवागमन हुआ है जो कि अपने आप में बहुत बड़ा आंकड़ा है। भारी संख्या में पर्यटकों के आवागमन से शहर में ट्रैफिक की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है हालांकि शिमला पुलिस यातायात प्रबंधन को सुचारू रखने के लिए पूरी मशक्कत कर रही है।

एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि गर्मी से बचने के लिए बाहरी राज्यों से पर्यटक शिमला पहुंच रहें हैं।1 से 20 जून से तक शिमला जिला में कुल मिलाकर साढ़े आठ लाख वाहन प्रवेश किए हैं जिनमें से 2.50 लाख पर्यटकों के वाहनों का आवागमन हुआ है। शिमला भौगौलिक दृष्टि से काफी चुनौतीपूर्ण पर्यटन स्थल है और शिमला की सड़के उस हिसाब से ज्यादा चौड़ी नहीं है जितनी जरुरत रहती है। बावजूद इसके शिमला पुलिस यातायात के बेहतर संचालन के लिए प्रयासरत है ताकि लोगों कम असुविधा हो।

Kritika

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

17 hours ago

उपचुनाव: सभी बूथों पर आवश्यक सुविधाएं करवाई जाएंगी उपलब्ध: डीसी

धर्मशाला, 03 जुलाई: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि  देहरा विधानसभा क्षेत्र…

17 hours ago

कांगड़ा : सुरक्षा बल की बर्दी में दिखे 3 संदिग्ध, हिमाचल-पंजाब पुलिस हुई अलर्ट

जिला कांगड़ा के नंगलभूर में सुरक्षा बलों की वर्दी में संदिग्ध देखे जाने और एक…

17 hours ago

संसद में राहुल पर PM के बालबुद्धि कहने पर कुलदीप राठौर ने जताया ऐतराज

देश में नई सरकार के गठन के बाद संसद के पहले ही सत्र में पहली…

17 hours ago

मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40% की छूट, 15 सितंबर तक ऑफर

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन के साथ ही पर्यटकों की आमद में भी कमी…

17 hours ago

प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार और गुजरात में भी बनेंगे हिमाचल सदन

हरिद्वार और गुजरात में भी हिमाचल सदन बनाए जाएंगे। दोनों ही जगह जमीन की तलाश…

23 hours ago