Categories: हिमाचल

बिजली संशोधन विधेयक 2018 के खिलाफ कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

<p>हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने आज हमीरपुर में गांधी चौक पर रैली को संबोधित करते हुए बिजली बोर्ड के अधिकारियों और ब्यूरोक्रेसी को आड़े हाथों लिया। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने आज बिजली संशोधन विधेयक 2018 के विरोध में विद्युत वृत कार्यालय हमीरपुर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा की प्रस्तावित विधेयक को संसद के शीतकालीन सत्र में पारित करवाने की प्रक्रिया पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।</p>

<p>कुलदीप सिंह ने कहा कि यही वह लोग हैं जिनकी वजह से आज बिजली बोर्ड का घाटा 4.3 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। बिजली का जो समान बाजार में 10 रूपये का मिलता है। वह सामान बोर्ड के कर्मचारी अधिकारी मिलीभगत कर 4 से 10 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदते हैं। यही भ्रष्टाचार बिजली बोर्ड के पतन का कारण भी है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश बिजली बोर्ड में अलग-अलग श्रेणियों में सात हजार पद खाली चल रहे हैं। बजाय की सरकार उनकी भर्तियां करें अब उन्होंने इसको पूरी तरह से निजी हाथों में सौंपने का निर्णय कर लिया है। जिसका कर्मचारी यूनियन विरोध करती है। उत्तराखंड की तर्ज पर कर्मचारियों की संख्या को कम करने के लिए युक्तिकरण के नाम पर जो कमेटियां गठित की गई हैं उन्हें तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। क्योंकि यह युक्तिकरण तंत्र तर्कसंगत नहीं है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

52 seconds ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

28 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

5 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago