Categories: हिमाचल

नाहन: बियर बार और शराब ठेके के विरोध में फूटा महिलाओं का गुस्सा, जताया रोष

<p>नाहन के उपमंडल संगड़ाह में खुले बियर बार और शराब के ठेके के विरोध में क्षेत्र की महिलाओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बाजार में रैली निकालकर ठेका सर्मथकों के खिलाफ नारेबाजी की।</p>

<p>ये विरोध प्रदर्शन अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर के नेतृत्व में महिला मंडलों से जुड़ी महिलाओं द्वारा किया गया। संतोष कपूर का कहना है कि संगड़ाह में चल रहे शराब के ठेके से&nbsp; युवाओं में नशे की प्रवृति बढ़ रही है। युवा पीढ़ी नशे के जंजाल में फंसती जा रही है।</p>

<p>स्थानीय महिलाओं ने कहा कि संगड़ाह में शराब का ठेका पहले से ही चल रहा था। कुछ ही समय पहले यहां बियर बार भी खोल दिया। यहां पर शराब के ठेके को बंद करने के लिए कई सालों से महिलाएं आंदोलन कर रही हैं।</p>

<p>महिलाओं का कहना है कि प्रशासन और सरकार सरकार को कई ज्ञापन सौंपे जाने के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने सरकार से जल्द ही शराब का ठेका बंद करने की मांग उठाई। महिलाओं का कहना है कि अगर सरकार व प्रशासन इस कार्य को अंजाम नहीं देते तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago