Follow Us:

विकास और हरियाली के लिए संघर्षरत पूर्व विधायक काकू

पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने गॉब कच्छयारी में पौधारोपण अभियान चलाया
कांगड़ा में जल शक्ति विभाग का डिवीजन दिलाने का दावा, करोड़ों की योजनाएं लाई गईं
हरित क्रांति और विकास के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प


कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने अपने विकास और हरित क्रांति के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए गॉब कच्छयारी में पौधारोपण अभियान की अगुवाई की। “चलो गॉब की ओर” कार्यक्रम के तहत वन विभाग और पंचायत प्रधान राजिंदर कोर रज्जु के सहयोग से 2 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने स्वयं पौधा रोपण कर हरित क्रांति को नई गतिशीलता प्रदान की।

जनसभा को संबोधित करते हुए चौधरी काकू ने कहा कि कांगड़ा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाना उनका मुख्य लक्ष्य है और इसके लिए वह किसी भी कठिनाई से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने गर्व से बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार से जल शक्ति विभाग का डिवीजन कांगड़ा के लिए स्वीकृत करवाया है। इसके साथ ही करोड़ों रुपये की पीने के पानी की योजनाएं, सिंचाई योजनाएं और सीवरेज प्रोजेक्ट क्षेत्र में लाए गए हैं।

पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि सड़कों के विकास पर भी खास ध्यान दिया गया है और करोड़ों रुपये की सड़क परियोजनाएं कांगड़ा में लाई गई हैं। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि चाहे रास्ते में कितनी भी बाधाएं आएं, वे क्षेत्र की जनता के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और विकास की गति को धीमा नहीं होने देंगे।

इस मौके पर खोली पंचायत के प्रधान केवल चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और पौधारोपण अभियान में भागीदारी निभाई। यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ वातावरण की नींव रखने का भी प्रयास है।