Follow Us:

सांसद सुरेश कश्यप ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, शिरगुल देवता व माता रेणुका के स्मृति चिन्ह भेंट किए

  • शिमला लोकसभा सीट से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की

  • सांसद कश्यप ने हिमाचल प्रदेश को मिली वित्तीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया

  • हिमाचल में केंद्र सरकार से पिछले दो वर्षों में 8447.92 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई


Suresh Kashyap Meets PM Modi: हिमाचल प्रदेश की शिमला लोकसभा सीट से सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। यह मुलाकात प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई। इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप के साथ उनकी धर्मपत्नी रजनी कश्यप और बेटा विपुल कश्यप भी मौजूद रहे

सुरेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शिरगुल देवता और माता रेणुका के स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने प्रधानमंत्री को हिमाचल की आर्थिक सहायता के लिए धन्यवाद दिया और प्रदेश को मिली वित्तीय मदद के बारे में चर्चा की।

हिमाचल को केंद्र से मिली आर्थिक सहायता


सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष में शक्ति सदन योजना के तहत हिमाचल को 47,45,412 रुपये की राशि जारी की गई। पिछले दो वर्षों में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 8447.92 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है, जिससे प्रदेश में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को मिली सहायता की प्रमुख श्रेणियां:

  • पुलिस विभाग:

    • पुलिस जिला कार्यकारी बल के लिए 168.13 लाख रुपये

    • निर्भया फंड के तहत महिला हेल्प डेस्क के लिए 0.15 लाख रुपये

    • सुरक्षा संबंधी खर्चों के लिए 406.43 लाख रुपये

    • पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए 454.95 लाख रुपये

  • शहरी विकास योजनाएं:

    • स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 19850.00 लाख रुपये

    • अटल मिशन (अमृत) के लिए 10420.43 लाख रुपये

    • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए 2761.17 लाख रुपये

    • दीनदयाल अंत्योदय योजना (राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन) के लिए 887.10 लाख रुपये

सुरेश कश्यप का राजनीतिक सफर


सांसद सुरेश कश्यप शिमला सीट से दूसरी बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। उनका जन्म हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुआ। उन्होंने पच्छाद विधानसभा सीट से दो बार विधायक के रूप में कार्य किया

  • 2012 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए।

  • 2017 में दोबारा पच्छाद विधानसभा से विधायक बने।

  • 2019 में भाजपा ने उन्हें शिमला लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया, और वे पहली बार सांसद बने।

  • 2024 में भाजपा ने दोबारा उन पर भरोसा जताया और वे लगातार दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए।

  • इसके अलावा, वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं