Categories: हिमाचल

मंडी: अपने अस्तित्व को बचाने की जंग लड़ रहा है ऐतिहासिक ‘कमलाह किला’

जिला मंडी के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर स्थित ऐतिहासिक कमलाह किला अपने अस्तिव की जंग लड़ रहा। उचित रखरखाव न होने के कारण किले का ऐतिहासिक सामान गायब है।  किले तक पंहुचने के लिए बनी पौड़ियां और सुरक्षा रैलिंग खस्ताहाल में है। शौचालय तो बने हैं लेकिन नलों से पानी नही टपकता है। ठंडे पानी को लेकर लगाए गये वाटर कूलरों को पानी एवं बिजली का कनेक्शन न होने के कारण उन्हें जंग खा रहा है। लाखों रुपये खर्च कर लाई लोहे की चादरों का भी कोई इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

कमलाह किले को कमलाह रियासत का सबसे मजबूत और अजेय गढ़ माना जाता था लेकिन आज यह धरोहर सरकार और प्रशासन की अनदेखी के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। किले का भृमण करने के दौरान यहां के पुजारी और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने बहुत कम काम किया है।

जानकारी अनुसार कमलाह किला जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर समुद्र तल से4772 फिट  ऊंची कमलाह पहाड़ी में स्थित है तथा हमीरपुर जिले के साथ सटा हुआ है। किला सिकन्दर धार की रेंज के तहत आता है। किले के ऊपरी भाग में कमलाहिया बाबा का मंदिर है।

स्थानीय लोंगो ने बताया की मंदिर का जीणोद्धार करने के लिये स्थानीय विधायक एवं आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व उनके बेटे रजत ठाकुर अपनी निजी राशि खर्च कर सहयोग कर रहे है। कमलाह किला 17 वीं शताब्दी की संरचना है । इसका निर्माण 1625 में मंडी के राजा सूरज सेन ने किया था। महाराजा रणजीत सिंह ने 1830 में किले पर हमला किया। इसे 1840 में नष्ट कर दिया गया था लेकिन 1846 में मंडी के राजा ने इसका पुनर्निर्माण किया गया था।

किले में रानी की गुफ़ा के नाम से जानी जाने वाली गुफा को युद्ध के दौरान रानी को छिपाने के लिए बनाया गया था, जो अब जर्जर हालत में है। लेकिन, पिछले कुछ सालों से इसका प्रयोग बकरियों और भेड़ों को आश्रय देने के लिए किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि किले को पर्यटन के उद्देश्य से विकसित किया जाता है, तो यह अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण देश भर से बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करेगा। लोगों की मांग है कि राज्य सरकार को इसे रोपवे सुविधा से जोड़ें।

आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कमलाह किले का जीर्णोद्धार व उसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा, जिसके लिए वह स्वयं प्रयासरत है,  उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग को यह जिमेवारी दी गई है । किले को सड़क सुविधा से जोड़ दिया गया है और रोपवे सुविधा से जोड़ना सरकार के विचार में है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

10 mins ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

37 mins ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

60 mins ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

1 hour ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

2 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

2 hours ago