हिमाचल

इस गांव में है स्पिति और सतलुज नदी का अद्भुत संगम, पढ़ें रोचक तथ्य

किन्नौर: खाब गांव में स्पीति और सतलुज नदी का अदभुत संगम देखने को मिलता है। खाब गांव को राजस्व की भाषा में अप मोहाल खाबो भी कहा जाता है। खाब गांव सतलुज नदी की घाटी में बसा हुआ है और इसके पास सतलुज नदी और स्पीति नदी का संगम स्थल है। इस जगह से 6,816 मीटर (22,362 फुट) ऊंचा रेओ पुरग्यिल पर्वत देखा जा सकता है। मनोहर घाटी में दोनों नदियों का महासंगम आकर्षण का केंद्र है।

सतलुज नदी उत्तरी भारत में बहने वाली सबसे लंबी नदी है। इसका पौराणिक नाम “शतुर्दि” है। जिसकी लंबाई पंजाब में बहने वाली पांचों नदियों में सबसे अधिक है। सतलुज का उद्गम राक्षस ताल से हुआ है। राक्षस ताल तिब्बत के पश्चिमी पठार से शुरू होकर ये नदी पाकिस्तान तक बहती है। सतलुज शिप्कीला से भारत के किन्नर लोक में प्रवेश करती है। सतलुज नदी की लंबाई 1,500 किसोमीटर मानी जाती है।

स्पीति नदी का श्रोत दूर उत्तर पर्वत श्रृंखलाओं पर पूर्वी ढलानों पर स्थित है, जो लाहौल और स्पीति के बीच में है। पठारों और उबड़ खाबड़ पहाडों से निकलने वाली इस नदी का उद्गम खड़ी स्कैप्स में है। दक्षिण पूर्व में स्पीति के भीतर नदी की लंबाई लगभग 130 किलोमीटर है। यह किन्नौर जिले में खाब में आकर सतलुज नदी में मिल जाती है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

14 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

17 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

17 hours ago