Follow Us:

एचपीटीडीसी मुख्यालय कांगड़ा शिफ्ट होने से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान: अजय वर्मा

  • एचपीटीडीसी मुख्यालय कांगड़ा स्थानांतरण को बताया ऐतिहासिक फैसला

  • पर्यटन को मिलेगा नया प्रोत्साहन, आरएस बाली के प्रयासों की सराहना

  • गग्गल एयरपोर्ट विस्तार और सौंदर्यीकरण योजनाएं भी तेज़ी से चल रहीं


HPTDC headquarters Kangra: कांगड़ा में एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने एचपीटीडीसी (हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के मुख्यालय को कांगड़ा शिफ्ट किए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और एचपीटीडीसी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री आरएस बाली का आभार प्रकट किया है।

अजय वर्मा ने कहा कि कांगड़ा को पहले ही प्रदेश की पर्यटन राजधानी घोषित किया जा चुका है, लेकिन अब जब एचपीटीडीसी का मुख्यालय भी जिले में स्थानांतरित हो गया है, तो इससे पर्यटन क्षेत्र को नई गति और पहचान मिलेगी। उन्होंने आरएस बाली के प्रबंधन और दूरदर्शिता की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एचपीटीडीसी ने 100 करोड़ से अधिक का मुनाफा कमाया है, जो अपने आप में एक उपलब्धि है।

कांगड़ा के निवासियों के लिए यह सौगात न केवल पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण है बल्कि यह स्थानीय रोजगार और विकास के नए अवसर भी लाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गग्गल एयरपोर्ट का विस्तारीकरण युद्धस्तर पर चल रहा है और विस्थापितों को मुआवजा भी मिलना शुरू हो गया है

उन्होंने आरएस बाली द्वारा कांगड़ा के टंडन क्लब और तहसील चौक के सौंदर्यीकरण के लिए दी गई विशेष धनराशि का भी उल्लेख किया और इसके लिए उनका आभार जताया। अजय वर्मा ने आशा व्यक्त की कि यह सब मिलकर कांगड़ा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन मानचित्र पर और मज़बूती से स्थापित करेगा।