हिमाचल

प्रदेश में बारिश की वजह से यातायात हुआ प्रभावित, बाढ़ में फंसे 105 पर्यटक किए रेस्क्यू

हिमाचल में भारी बारिश से लैंडस्लाइड व बाढ़ की घटनाएं सामने आ रही है. छत्रू में भी बाढ़ की वजह से 105 यात्री फंस गए जिनका रेस्क्यू कर लिया गया है. पुलिस टीम और नागरिक प्रशासन द्वारा संयुक्त बचाव अभियान में कुल 105 पर्यटकों को बचाया गया है. बचाए गए लोगों में से 80 मनाली के लिए रवाना हो गए हैं और शेष को कोकसर और सिसु में ठहराया गया है. इसके अलावा 30 अन्य व्यक्ति अपने वाहनों के साथ छतरू में वापस आ गए हैं, और उनके पास पर्याप्त भोजन और रसद है. एक वाहन बोल्डर की चपेट में आ गया, हालांकि चालक सुरक्षित है.
NH 505 वर्तमान में अवरुद्ध है, और यातायात तभी फिर से शुरू होगा जब BRO 94 RCC प्रभावित हिस्सों पर मरम्मत का काम पूरा कर लेगा.

Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

2 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

2 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

18 hours ago