-
चार मील के पास नेरचौक-पंडोह फोरलेन मार्ग 10 जून तक दो-दो घंटे बंद रहेगा
-
रात 12:30 से 2:30 और सुबह 5:00 से 7:00 बजे तक मार्ग रहेगा अवरुद्ध
-
निर्माण कार्यों की सुरक्षा और मलबा हटाने के लिए लिया गया निर्णय
Mandi Hill Cutting Schedule: जिला मंडी में निर्माणाधीन नेरचौक-पंडोह फोरलेन परियोजना के तहत चार मील क्षेत्र के पास ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किया गया है। जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 10 जून, 2025 तक यह मार्ग प्रतिदिन दो बार, दो-दो घंटे के लिए बंद रहेगा।
जारी अधिसूचना के अनुसार, रात 12:30 बजे से 2:30 बजे तक मलबा हटाने का कार्य होगा और सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक पहाड़ी कटान किया जाएगा। इस दौरान मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहेगा और वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

जिला प्रशासन के अनुसार यह निर्णय निर्माण गतिविधियों की तीव्रता, सुरक्षा आवश्यकताओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विशेष रूप से इस क्षेत्र में चल रहे कार्यों के दौरान भारी मशीनों और मलबे की आवाजाही के चलते ट्रैफिक अवरोध जरूरी हो गया है।
जिला दंडाधिकारी ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए आग्रह किया है कि इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो और निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हो सके।



