Follow Us:

ट्राईअम्फ एफसी मंडी ने जीती हिमाचल फुटबॉल चैंपियनशिप

Himachal Football Championship: हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित हिमाचल फुटसल प्रतियोगिता 2025 का खिताब ट्राईअम्फ एफसी मंडी ने जीत लिया। यह प्रतियोगिता पंजाब के आनंदपुर साहिब में आयोजित की गई थी, जिसमें हिमाचल प्रदेश की विभिन्न टीमें भाग ले रही थीं।

ट्राईअम्फ एफसी मंडी ने अपने पहले मैच में विल्स एफसी को दस-पांच से हराया। इसके बाद शिमला एफसी के खिलाफ टीम को बाय मिला। हालांकि, अगले मैच में ग्लाजो एफसी ने ट्राईअम्फ एफसी मंडी को पांच-एक से पराजित किया।

सेमीफाइनल में ट्राईअम्फ एफसी मंडी ने हिमालयन एफसी किन्नौर को चार-एक से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला ट्राईअम्फ एफसी मंडी और ग्लाजो एफसी के बीच खेला गया, जिसमें खेल समाप्त होने तक स्कोर छह-छह की बराबरी पर रहा। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया, जिसमें ट्राईअम्फ एफसी मंडी तीन-दो से विजयी रहा।

टीम संरक्षक डॉ. ऋषभ शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ऋतिक नेगी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। ट्राईअम्फ एफसी मंडी अब राष्ट्रीय फुटसल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुका है।