Follow Us:

Watch: उत्तरकाशी के धराली में बादल फटा, 34 सेकेंड में तबाह हुआ पूरा गांव

धराली में 34 सेकेंड की कयामत, गांव हुआ तबाह
बादल फटने से 50 से अधिक लोग लापता, 4 की मौत
SDRF-NDRF-आर्मी राहत-बचाव में जुटी, 130 से ज्यादा रेस्क्यू


उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार दोपहर 1.45 बजे बादल फटने की भयंकर घटना हुई, जिससे कुछ ही सेकेंड में गांव का अस्तित्व ही समाप्त हो गया34 सेकेंड में आए भारी मलबे ने सैकड़ों घरों और होटलों को निगल लिया। अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। SDRF, NDRF, ITBP और भारतीय सेना की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है

इस भीषण आपदा में खीर गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। पहाड़ों से बहकर आए मलबे ने नदी को ओवरफ्लो कर दिया, जिससे पूरा गांव जलप्रलय की चपेट में आ गया। बाजार, घर और होटल पलभर में बह गए। चारों ओर धुएं और धूल का गुबार छा गया।

घ1टनास्थल के वीडियो में दिखा कि लोग बदहवास होकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। मलबे की गहराई इतनी है कि 30 फीट तक धरती दब चुकी है

धराली के पास ही हर्षिल और सुक्की में भी बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। हर्षिल में सेना के 8-10 जवानों के लापता होने की खबर ने हालात और भी गंभीर बना दिए हैं।


धराली, जो गंगोत्री धाम से मात्र 18 किमी दूर स्थित है, तीर्थयात्रियों के लिए प्रमुख ठहराव स्थल है। देहरादून से 218 किमी दूर, यह गांव अब मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका है।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में लगातार दो दिन से भारी बारिश हो रही थी।

अब घटना स्थल के सैटेलाइट मैप, पहले और बाद की तस्वीरें, और ड्रोन फुटेज के जरिए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

सरकार ने आपात राहत कोष से मदद जारी करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।