Follow Us:

आज इन जिलों में बारिश और अंधड़ का अलर्ट, जानें

  • शिमला, धर्मशाला सहित कई जिलों में बादल छाए, कहीं-कहीं हल्की बारिश

  • बुधवार को कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और कुल्लू में अंधड़-ओलावृष्टि की चेतावनी

  • दो जून तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से मौसम खराब रहने की संभावना


हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम करवट बदलने लगा है।  मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कई जिलों के लिए अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, बुधवार को कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही वीरवार से अंधड़ की संभावना को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते दो जून तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा।

वहीं मंगलवार को राजधानी शिमला में बादल छाए रहे, जबकि धर्मशाला में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहा, लेकिन दिन में गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया।

मंगलवार को धर्मशाला में दोपहर दो बजे के बाद हल्की बारिश हुई और इसके बाद मौसम फिर साफ हो गया। वहीं, ऊना, बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा जैसे क्षेत्रों में दिन भर तेज धूप और गर्म हवाओं ने गर्मी का असर बढ़ा दिया।

पर्यटन स्थलों जैसे रोहतांग, बारालाचा और कोकसर में सैलानियों की आवाजाही भी बढ़ी है। रात के न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटों के दौरान कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।