Follow Us:

डीसी शिमला अनुपम कश्यप के नाम पर बना डाली वाट्सअप फेक id, SP शिमला को दी शिकायत

➤ व्हाट्सएप पर नाम और फोटो के दुरुपयोग की शिकायत
➤ अज्ञात व्यक्ति पर साइबर धोखाधड़ी का संदेह
➤ एसएसपी शिमला से तत्काल कार्रवाई की मांग



आईएएस अधिकारी अनुपम कश्यप की पहचान का दुरुपयोग कर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर फर्जी प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने आया है। अधिकारी के नाम और फोटोग्राफ का उपयोग कर अज्ञात व्यक्ति दूसरों से संपर्क कर रहा है, जिससे भ्रम फैलने, उत्पीड़न तथा वित्तीय धोखाधड़ी की आशंका जताई गई है।

अधिकारी ने बताया कि यह फर्जी प्रोफाइल मोबाइल नंबर +84 81 273 9070 से संचालित हो रही है। यह नंबर भारत के बाहर दर्ज दिख रहा है, जिससे मामले में साइबर फ्रॉड की संभावना और भी गहरी हो जाती है।

अधिकारी ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, शिमला को औपचारिक शिकायत पत्र भेजते हुए आग्रह किया है कि मामले को तत्काल साइबर सेल को सौंपा जाए ताकि दोषी की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
शिकायत के साथ फर्जी प्रोफाइल और चैट के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर संलग्न किए गए हैं।

अधिकारी ने पत्र में उल्लेख किया है कि एक सार्वजनिक पदाधिकारी की पहचान का दुरुपयोग गंभीर मामला है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने आशंका जताई कि इस फर्जी प्रोफाइल का उपयोग लोगों को गुमराह कर आर्थिक या अन्य प्रकार की धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है।