हिमाचल

‘कहां है, महिलाओं को 1500 वाली गारंटी’

शिमला: भाजपा प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर और महिला मोर्चा अध्यक्षा वंदना योगी ने कहा की कांग्रेस पार्टी की चुनावी समय में दी गई सभी गारंटीयां हवा हवाई साबित हो रही है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल की 22 लाख महिलाओं को गारंटी दी थी की जैसे ही वह सत्ता में आएंगे, वैसे ही हिमाचल की सभी महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे।

आज कांग्रेस पार्टी को सत्ता में आए 7 महीने से ज्यादा हो गए हैं, पर हिमाचल प्रदेश की सभी महिलाएं इंतजार में है कि सरकार द्वारा किए गए वादे कब पूरे होंगे।
हिमाचल के हर गांव गांव में पंचायत पंचायत में एक ही पुकार है, कि कांग्रेस का चुनावी वायदा कब पूरा होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों ने हिमाचली वेशभूषा में घूम घूम कर प्रचार किया था, कि हिमाचल की हर महिला को 1500 प्रति माह मिलेंगे आज महिलाएं पूछ रही है कि वह 1500 कहां है।

उन्होंने कहा की हिमाचल में कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रतिशोध की राजनीति शुरू हो गई है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकाल में लगाई 14 शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाओं को तोड़ दिया है।

लाहौल जिला में खंजर पुल, भुजंड सिचाई कूहल, छाटिंग पुल, सिंदुआवड़ी लिफ्ट इरिगेशन, चेंबक, बैरिंग, लोट लिफ्ट इरिगेशन, क्रोजिन वरिंग लिफ्ट इरिगेशन, प्यूकर, तिनो पुल, त्रिलोकनाथ जीरो प्वाइंट वेलकम गेट, काजा पेयजल, रंगरीक पेयजल योजनाओं साथ शुशु नाला ब्रिज का उद्घाटन और शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ी गई है। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद भाजपा के विकास कार्यों को पचा नहीं पा रही है।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

5 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

6 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago