Follow Us:

पीएम मोदी ने विश्वास कायम रखा, सिंदूर’ नाम से भावुक हुईं शहीद की पत्नी ऐशान्या: कहा—”यह नाम हम 26 विधवाओं के दिल से जुड़ गया

  • पहलगाम आतंकी हमले के 14 दिन बाद भारत की जवाबी कार्रवाई: ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

  • शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या की भावुक प्रतिक्रिया: कहा—”आज शुभम को शांति मिली होगी, पीएम मोदी ने भरोसा कायम रखा।”

  • ‘सिंदूर’ नाम से भावुक हुईं शहीद की पत्नी: कहा—”यह नाम हम 26 विधवाओं के दिल से जुड़ गया।”


Operation Sindoor: 14 दिन पहले कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी शहीद हो गए थे। बुधवार की रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। यह जवाबी कार्रवाई उन हमलों के पीछे थी जिनमें शुभम जैसे कई जवानों ने अपने प्राण गंवाए।

न्यूज़18 से बातचीत में शुभम की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने भावुक होकर कहा, “आज शुभम जहां भी होगा, उसे शांति मिली होगी। मुझे भरोसा था कि प्रधानमंत्री मोदी बदला जरूर लेंगे, और उन्होंने उस भरोसे को कायम रखा। ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनते ही मैं रो पड़ी।”

ऐशान्या ने कहा कि जैसे ही रात में उन्हें सेना की कार्रवाई की सूचना मिली, पूरा परिवार टीवी से चिपक गया। रात 2 बजे के करीब उनके ससुर के फोन पर कॉल आया कि ‘भारत ने एक्शन ले लिया है।’ इसके बाद सभी लोग टीवी देखने लगे और ऑपरेशन सिंदूर की खबर सामने आई।

उन्होंने कहा—“प्रधानमंत्री मोदी ने इस ऑपरेशन का जो नाम रखा है, वो सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं, हम 26 महिलाओं के जख्मों पर मरहम है। मेरे पति की शहादत को यह सच्ची श्रद्धांजलि है। आज मुझे लग रहा है कि भारत ने वाकई जवाब दिया है।”

ऐशान्या ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा—”हमारे परिवार को उन पर भरोसा था और उन्होंने हमारे भरोसे को बनाए रखा है।”