Follow Us:

मध्यप्रदेश: 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, 12 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया बाहर

समाचार फर्स्ट |

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरे तीन साल के बच्चे को 12 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद रविवार को सकुशल निकाल लिया गया। बच्चा शनिवार रात को गिर गया था और करीब 25 फीट की गहराई में फंस गया था। घटना चितरंगी के खैडार गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9:30 बजे तीन साल का बच्चा तेज प्रताप खेत में बने मकान के नजदीक खुदे बोरवेल में गिर गया था। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने रेस्क्यू शुरू किया। रात 10:30 पर शुरू हुआ रेस्क्यू रविवार सुबह 10 बजे तक चला। बोरवेल से निकालकर बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।