Follow Us:

चक्रवात ‘फानी’ पीड़ितों के लिए अक्षय कुमार ने दान किए 1 करोड़ रुपये

समाचार फर्स्ट डेस्क |

ओडिशा में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है जोकि चक्रवात फेनी ने पहुंचाया है। यहां के लोगों की जीवनशैली में उथल-पुथल मचाने वाले इस चक्रवाती तूफान से कई लोगों के जीवन को आहत पहुंची है। कई लोगों अपने घर से बेघर हो गए हैं।

ऐसे में हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लोगों से सीएम रिलीफ फंड में डोनेशन देने का आग्रह किया था। अब अक्षय कुमार सामने आए हैं। कई बॉलीवुड एक्टर्स ने अपने फैंस से राहत फंड में सहयोग करने की अपील की है। वहीं, अक्षय कुमार ने भी अपना योगदान दिया है और पहल की है।

बता दें, चक्रवात फानी की वजह से कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस चक्रवात ने राज्य की इकॉनमी को भारी नुकसान पहुंचाया है। ओडिशा की मदद के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को 1,000 करोड़ रुपये तत्काल मदद दी है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी हालात का मुआयना करने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे थे। पीएम मोदी ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के काम की तारीफ भी की है।