<p>आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने प्रदेश के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए नई योजना लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस योजना को "रायतू भरोसा" स्कीम नाम दिया गया है। सीएम रेड्डी इस योजना को 15 अक्टूबर को लॉन्च करेंगे। इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को 12,500 रुपए सालाना मिलेंगे।</p>
<p>वहीं, आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने वर्तमान में चल रही "अन्नदाता सुखीभव" स्कीम को बंद करके "रायतू भरोसा" स्कीम को लॉन्च किया है। आंध्र प्रदेश के पिछले मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा चुनावों से पहले फरवरी 2019 में अन्नदाता सुखीभव स्कीम को लॉन्च किया था। इस स्कीम के तहत प्रदेश के किसानों को 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।</p>
<p>अन्नदाता सुखीभव स्कीम के तहत जिन किसानों को केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है, उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से चार हजार रुपए अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। वहीं जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें 10 हजार रुपए की राशि दी जा रही है। यह राशि सीधे किसानों के खाते में जमा कराई जाती है।</p>
<p> </p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…