इंडिया

शुक्रवार को वीडियो कॉल पर परिवार से मिला अरविंद, शहादत की खबर ने दिल दहला दिया: मां बेहोश, पत्नी भी बेसुध

 

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क

Hamirpur: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अरविंद सिंह की शहादत का समाचार मिलते ही हिमाचल शोक में डूब गया है। शहीद के घर पर मातम छाया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मां सरोज कुमारी अपने बेटे को याद करके बार बार बेसुध हो रही है। शहीद के पिता रूंधे हुए गले से बताते हैं कि अरविंद सिंह एक माह की छुट्टी काटकर 15 दिन पहले ही ड्यूटी पर वापस लौटे थे। किसे पता था कि अब अरविंद वापिस आएगा तो इस हालत में।

शुक्रवार सुबह ही बेटे ने 10 बजे वीडियो कॉल के माध्यम से पूरे परिवार से बातचीत कर हालचाल पूछा था। शुक्रवार शाम 3:45 बजे बटालियन से फोन पर सूचना मिली कि किश्तवाड़ में चल रहे एक ऑप्रेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ में अरविंद सिंह शहीद हो गए। पत्नी इक्षू देवी इस सदमे से बेहोश है। डेढ़ साल के मासूम बेटे की आंखे इस हृदयविदारक स्थिति को देखते हुए परेशान हैं।

बता दें कि हमीरपुर जिला के उपमंडल नादौन की पंचायत हथोल के गांव लाहड़ निवासी अरविंद सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने वर्ष 2017 में भर्ती होकर 20 डोगरा बटालियन में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। वर्तमान में वह राष्ट्रीय राइफल्स में डोडा किश्तवाड़ क्षेत्र में तैनात थे।बता दें शहीद के छोटे भाई भी 8 डोगरा बटालियन में हैं और इस समय जम्मू में तैनात है। वहीं शहीद के दादा देवी सिंह भी आर्मी से सेवानिवृत हुए हैं। वहीं शहीद का पार्थिव देह आज घर पहुंचने की संभावना है।

 

 

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Nahan: NSUI ने दिल्ली गेट के समीप फूंका मंत्री रमेश सिंह बिट्टू का पुतला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के मंत्री ने की थी बयान बाजी मंत्री…

49 mins ago

अब 15 बच्चों की संख्या वाले उच्च, 25 वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल होंगे मर्ज

  Shimla: हिमाचल प्रदेश में 15 बच्चों की संख्या वाले हाई और 25 संख्या वाले…

59 mins ago

flipkart ने जूते के बदले भेज दिया साबुन, अब देनें होंगे 40 हजार

Kangra: एक उपभोक्ता को जूते के बदले साबुन भेजना ऑनलाइन शॉपिंग एप फ्लिपकार्ट को महंगा…

3 hours ago

होटल कर्मी महिला पर जानलेवा हमला,टांडा रेफर,आरोपी हिरासत में

Kangra: मैकलोडगंज में एक युवक ने होटल कर्मचारी महिला को तेजधार हथियार से वार कर…

3 hours ago

‘इमरजेंसी’ फिल्म पर हाई कोर्ट का कड़ा रुख, CBFC को 25 सितंबर तक फैसला देने का आदेश

  Mumbai:मुंबई हाइकोर्ट ने कंगना रणौत की Emergency पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को फटकार…

3 hours ago

भाजपा का हरियाणा संकल्प पत्र: महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा

BJP Haryana Manifesto: भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर…

5 hours ago