इंडिया

होली पर केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा!, सरकार DA बढ़ोतरी का कर सकती है ऐलान

केंद्रीय कर्मचारियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र की मोदी सरकार देश के करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को होली पर खास तोहफा देने जा रही है। दरअसल सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा करने वाली है। माना जा रहा है कि सरकार होली से पहले की इसको लेकर ऐलान कर सकती है। माना जा रहे हैं कि सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में करीब 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

बता दें की मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी है जो 3 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 34 फीसदी हो जाएगा। दावा किया जा रहा है कि यदि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो कर्मचारियों की सैलरी में करीब 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से कर्मचारी इसके इंतजार में थे। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों की इस बार की होली खास होने वाली है।

बता दें कि हर साल सरकार दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते में संशोधन करती है, लेकिन कोरोना संक्रमण और सरकार पर बढ़े आर्थिक बोझ के कारण लंबे समय से सरकार ने इसमें बढ़ोतरी नहीं की है। सरकार ने सातवें वेतन आयोग के आधार पर सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी और फिर अक्टूबर में इसे 3 फीसदी बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया। जिसके बाद जुलाई 2021 से सभी केंद्रीय कर्मियों को 31 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। कर्मचारियों को इंतजार है कि सरकार मार्च में उनके महंगाई भत्ते में संसोधन का ऐलान करेगी।

Samachar First

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

12 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

12 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

12 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

12 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

12 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

12 hours ago