Follow Us:

ईस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, आपस में भिड़े दर्जनों वाहन

समाचार फर्स्ट |

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां भीषण कोहरे की वजह से 30 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। ये हादसा उत्‍तर प्रदेश के बागपत जिले की सीमा में हुआ। इस दुर्घटना में 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्‍या में दुर्घटना के होने के चलते एक्‍सप्रेस वे पर आवागमन बंद कर दिया गया है। पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाया।

राहत एवं बचाव के कार्य के लिए हरियाणा एवं उत्‍तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घायलों को निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया जा रहा है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार घायलों में नेपाल से आया एक परिवार भी शामिल है।