<p>उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां भीषण कोहरे की वजह से 30 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। ये हादसा उत्‍तर प्रदेश के बागपत जिले की सीमा में हुआ। इस दुर्घटना में 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।</p>
<p>घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्‍या में दुर्घटना के होने के चलते एक्‍सप्रेस वे पर आवागमन बंद कर दिया गया है। पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाया।</p>
<p>राहत एवं बचाव के कार्य के लिए हरियाणा एवं उत्‍तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घायलों को निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया जा रहा है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार घायलों में नेपाल से आया एक परिवार भी शामिल है।</p>
<p> </p>
धर्मशाला: राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को घुटने पर लाने में बागियों के सरगना की…
नगरोटा बगवां के विधायक आर एस बाली ने कांगड़ा चंबा लोकसभा के प्रत्याशी आनंद शर्मा…
हस्तपा 10 से 12 मई तक शिमला में 11वीं एमटीबी साइकिल रेस का अयोजन कर…
नगरोटा बगवां पहुंचे कांगड़ा-चंबा से लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा ने कहा भारत बहुभाषी ,बहु धर्मी…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा…
साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल मुख्य…